तेलंगाना मे  हैवानों की हवस का शिकार हो रही 11 नाबालिग लड़कियो को छुड़ाया गया
तेलंगाना मे हैवानों की हवस का शिकार हो रही 11 नाबालिग लड़कियो को छुड़ाया गया
Share:

हैदराबाद। पिछले कुछ महीनो मे देश भर से कई लड़कियाँ  हैवानों की हवस का शिकार बन चुकी है। इन लड़कियो मे न सिर्फ दुष्कर्म की यातना झेलने वाली लड़कियां है बल्कि कई ऐसी लड़कियाँ भी है जिनको विभिन्न तरीको से वैश्यावृति के धंधे मे धकेला गया हो। जैसे पिछले साल लखनऊ के एक मदरसे से 51 लड़कियों को बंधक बनाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया था। तो वही कुछ समय पहले बिहार के मुजफ्फरनगर मे एक सेक्स रेकेट से 46 लड़कियो को छुड़ाया गया था।

अब ऐसा ही एक दिल देहला देने वाला मामला तेलंगाना से आया है। दरअसल तेलंगाना के शहर रचकोंडा  में एक वैश्यालय से 11 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है और इस संदर्भ में 6 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।  खबरों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और समेकिल बाल विकास सेवाओं की एक संयुक्त टीम ने यादद्रि भोंगिर जिले के यादागिरिगुट्टा में वैश्यालयो पर छापा मारा था। इस छापे मे एक वैश्यालय से सात से दस साल की 11 लड़कियों को मुक्त कराया और तस्करों को गिरफ्तार किया।

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया कि तस्कर एजेंट के माध्यम से गरीब परिवारों से इन बच्चियों को खरीदते हैं और वे हर लड़की के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करते हैं। इसके बाद इन लड़कियों को वेश्यालय भेजा जाता है और वहां उन्हें यौवनास्था तक रखा जाता है। पुलिस को प्रारम्भिक जांच मे एक खौफनाक बात यह पता चली की इन लड़कियो को जल्दी से यौनावस्था मे लाने के लिए इन्हे सेक्स हार्मोन का इंजेक्शन दिया था। इसके लिए तस्करों ने एक डॉक्टर भी रख रखा था।

खबरें और भी 

नाबालिग के घर में घुसकर, दरोगा करता था दुष्कर्म

लोकसभा में पास हुआ बिल, बच्चियों से दुष्कर्म पर सीधे फांसी

मुजफ्फरपुर मामला : ब्रजेश ठाकुर के एक और शेल्टर होम से गायब हुईं 11 महिलाएं, केस दर्ज

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -