स्कूल बस हादसा : मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान
स्कूल बस हादसा : मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान
Share:

अहमदाबाद : डांग जिले की महाल-बारडीपाड़ा हाईवे पर हुए भीषण हादसे में रविवार सुबह उपचार के दौरान ट्यूशन संचालिका सहित और सात छात्रों की मौत के साथ मृतकों का आकंडा 11 पर पहुंच गया है। कई छात्रों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए सूरत के नए सिविल अस्पताल में रैफर  किया गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत फंड से मृतकों के परिजनों के 2.50 लाख तथा घायलों के परिजनों को 1 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है।

सूत्रों की माने तो गुरुकृपा ट्यूशन क्लासेस में पढ़ते सूरत के अमरोली और छापराभाठा क्षेत्र के करीब 60 बच्चे शनिवार को निजी बस में डांग के शबरीधाम, पंपा सरोवर के प्रवास पर निकले थे। देर शाम करीब छह बजे महाल-बारडीपाड़ा हाईवे पर पहुंचते ही बस के चालक ने स्टेयरिंग से काबू खो दिया और बस 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

प्रशासन की माने तो मृतक सभी बच्चों की उम्र 10 से 16 वर्ष के बीच है। घटना के सूचना पाते ही बच्चों के परिजनों पर आसमान टूट पड़ा है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बच्चों के परिजनों को दिलासा दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनो को 2.50 लाख तथा घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। 

इस कारण यंहा अब भी जारी है पुलिस सर्चिंग

पुडुचेरी में देश का पहला म्यूजियम पानी के अंदर बनेगा

समुद्र में अचानक टग बोट में ब्लास्ट, 40 सेंकड में ही डूब गयी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -