शादी से 11 दिन पहले लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, खुशियों की जगह पसरा मातम
शादी से 11 दिन पहले लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, खुशियों की जगह पसरा मातम
Share:

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। कहा जा रहा है कि लड़की 2 दिन से गायब थी। उसके घरवाले उसे तलाश रहे थे। मंगलवार प्रातः दोनों के शव लड़के घर में लटके मिले। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात आरम्भ की। इस घटना के पश्चात् घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वही मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय नागेंद्र भुइयां के रूप में हुई। लड़की का नाम सोनाकली कुमारी था तथा उसकी आयु 18 वर्ष थी। सोनाकली एवं नागेंद्र को रविवार की रात गांव के एक शादी कार्यक्रम में अंतिम बार देखा गया था। देर रात दोनों शादी कार्यक्रम से गायब हो गए थे। तत्पश्चात, दोनों की लाश बरामद हुई। 

सोनाकली के पिता सरयू भुइयां ने बताया कि जून में उसकी शादी होने वाली थी। 1 जून को तिलक जाना था, 3 को मड़वा था तथा 4 को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा से बारात आनी थी। शादी के कार्ड बंट गए थे। सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। अचानक ऐसी घटना होने से सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रेम संबंध में खुदखुशी लग रहा है। मौत के पश्चात् बहुत घंटे गुजर चुके थे। इसके कारण शवों में से गंध भी आ रही थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात् ही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

UPSC CSE Result 2022: यूपीएससी 2022 के रिजल्ट जारी, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, इशिता किशोर बनी टॉपर

1 लाख नौकरियों का लक्ष्य था, असम सरकार ने अब तक 88000 दे दी, अमित शाह बांटेंगे नियुक्ति पत्र

राहुल गांधी से तंग आया हाई कोर्ट! साल भर से इंतज़ार कर रहे 'न्यायाधीश' का सब्र टूटा, वापस ले ली राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -