बड़ी खबर: मुंबई में 11 CISF जवानों को हुआ कोरोना, एयरपोर्ट पर थे तैनात
बड़ी खबर: मुंबई में 11 CISF जवानों को हुआ कोरोना, एयरपोर्ट पर थे तैनात
Share:

मुंबईः देश की आर्थिक राजधानी कही जानी वाली मुंबई के हवाई अड्डे पर तैनात 11 सीआईएसएफ (CISF) जवानों को कोरोना संक्रमित पाया  गया है। नगर निगम के एक स्थानीय अधिकारी ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया है कि संदेह है कि ये जवान मुंबई हवाई अड्डे पर तैनाती के दौरान वायरस की गिरफ्त में आए होंगे। फिलहाल सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पहले पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इसके बाद फिर छह जवान वायरस से संक्रमित पाए गए। नवी मुंबई के तहत पनवेल में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सीआईएसएफ के संक्रमित जवान नवी मुंबई में खारघर में तैनात थे। इसी के साथ महाराष्ट्र में शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 490 हो गए हैं।

इन 67 नए मरीजों में 43 मुंबई से सामने आए हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) से 10 मामले दर्ज किए गए हैं। पुणे से नौ और अहमदनगर जिले से तीन मामले दर्ज किए गए हैं। 

लॉकडाउन से वैश्विक मंदी के आसार, 30 सालों के निचले स्तर पर जा सकती है भारत की विकास दर

कोरोना : उपचार के बाद निकले घातक कचरे को लेकर करना होगा ऐसा काम

लॉक​डाउन : पुलिस वाले के साथ हाथा पाई पर उतर आई यह महिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -