10 वर्षीय लड़के ने 3 साल की मासूम का किया बलात्कार, इलाज के दौरान हुई मौत
10 वर्षीय लड़के ने 3 साल की मासूम का किया बलात्कार, इलाज के दौरान हुई मौत
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दिनों दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। यहां 10 वर्षीय लड़के ने 3 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया था। उसी समय वो गिरकर घायल हो गई थी, तत्पश्चात, उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार को उपचार के चलते उसकी मौत हो गई। 

वही इस घटना के पश्चात् लड़के के घरवालों ने पहले उसकी आयु 7 वर्ष बताई थी। लेकिन, तहकीकात के पश्चात् उसकी आयु 10 वर्ष पाई गई। लड़के को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। उधर, बच्ची की मौत के पश्चात् अपराधी लड़के के मोहल्ले में दहशत का माहौल है। महिलाएं डरी हुई हैं कि उनकी बच्चियों के साथ कहीं कोई वारदात न हो जाए क्योंकि अपराधी लड़का इसके पहले मोहल्ले में 3 बच्चियों के साथ इस प्रकार की हरकत कर चुका है। जिस बच्ची की मौत हुई है उसको 22 दिनांक को यही लड़का अपनी साइकिल पर बैठाकर एक नाले के किनारे ले गया था। वहां उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया था। तभी एक महिला ने देख लिया था तथा उसके चिल्लाने पर लड़का बच्ची को पटककर भाग गया था। फिर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि 10 वर्षीय इस लड़के ने इसके पहले अपने एक रिश्तेदार की बच्ची के साथ ऐसी हरकत करने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं कुछ दिनों पश्चात् 1 दिव्यांग बच्ची के साथ भी ऐसी ही घिनौनी हरकत की थी। इस प्रकार मोहल्ले में अब तक 3 बच्चियों के साथ ऐसा कर चुका था। लोग लड़के की हरकतों के लिए उसके मां-बाप को भी दोषी मान रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे की मां ही उसको बढ़ाती रही है। 3 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के प्रयास के बाद हुई हत्या के मामले में एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव का कहना है लड़के का मेडिकल कराने के पश्चात् उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बच्ची की मां ने बताया कि अपराधी लड़का उसकी बच्ची को साइकिल पर बैठा के ले गया था। वहां उसके साथ गंदा काम करने प्रयास किया था। उन्होंने चिकित्सकों पर ये आरोप भी लगाया कि बच्ची की मौत 2 दिन पहले ही हो गई थी, लेकिन कोई बता नहीं रहा था।

ब्लैकमेल कर ढाई साल तक विवाहिता हिन्दू महिला का रेप करता रहा साहिल, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

हिन्दू पति के साथ शॉपिंग करने गई मुस्लिम महिला के साथ कट्टरपंथियों ने की बदसलूकी, पहले छेड़ा फिर पीटा

हापुड़ में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 12 लड़कियों समेत 15 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -