भारत में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, कुल मरीजों की संख्या हुई 109
भारत में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, कुल मरीजों की संख्या हुई 109
Share:

नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम से फैले कोरोना का नया स्ट्रेन भारत में भी पैर जमाता जा रहा है। अब हमारे देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के कुल केस 109 हो गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी है। बता दें कि इस नय स्ट्रेन से भारत ही नहीं विश्व के कई देश जूझ रहे हैं। कोरोना की तरह ही यह वायरस ब्रिटेन से धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो यह वायरस को कोरोना से भी अधिक घातक है।

मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों के निकट संपर्कों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों से साथ संपर्क में आए अन्य यात्रियों और परिवार के सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के केस डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर समेत कई देशों से रिपोर्ट किए गए हैं।

वहीं, कोरोन वायरस के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 16,946 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 198 संक्रमितों की मौत हो गई है। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,12,093 हो गया और मरने वालों की तादाद 1,51,727 हो गई है। 

एक और कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 2664 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को NCPCR ने थमाया नोटिस, जानिए पूरा मामला

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भारी गिरावट, जानिए क्या हैं भाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -