मक्का की अल हरम मस्जिद में हादसा, 107 की मौत, 9 भारतीय घायल
मक्का की अल हरम मस्जिद में हादसा, 107 की मौत, 9 भारतीय घायल
Share:

मक्का : सऊदी अरब के मक्का शहर में दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। यहां प्रमुख मस्जिद में क्रेन गिर गई। क्रेन की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। बारिश के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। इस दौरान यह जानकारी मिली है कि क्रेन गिरने के चलते करीब 107 लोग मारे गए जबकि 230 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। अल हरम मस्जिद में हुए इस हादसे को लेकर राहत कार्य किया जा रहा है लेकिन बारिश के कारण राहत में परेशानियां आ रही हैं। घायलों में 9 भारतीय भी शामिल हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार यहां तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान जोरों की हवा चली और क्रेन मस्जिद की छत को तोड़कर अंदर दाखिल हो गई। यह क्रेन छत पर गिरी। उल्लेखनीय है कि यहां पर हज यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि यहां किए जा रहे निर्माण कार्य के कारण विभिन्न देशों का हज यात्रा कोटा सीमित कर दिया गया है।

भारत में भी यह बात सामने आई थी कि प्रति 4 व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति ही हज यात्रा कर सकेगा। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट किया है। उन्होंने कहा कि जेद्दा में वाणिज्य दूतावास इस हादसे पर नज़र रखे हुए है। हमारे काउंसलर जनरल सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। भारतीय चिकित्सकों को भी सरकारी चिकित्सालयों में भेजा गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -