आप सभी जानते ही होंगे इस समय पूरे देश में 54 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस के घेरे में आ चुके हैं। वहीं सबसे ज़्यादा 12 लाख केस हैं जो अकेले महाराष्ट्र में हैं। वैसे इस बीच एक महिला की फोटो वायरल हो रही है जिसने कोरोना से जंग जीत ली है। जी दरअसल यह महिला 106 साल की बुज़ुर्ग है, जिन्होंने कोरोना को मात दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के डोम्बिवली शहर में एक 106 वर्षीय बुज़ुर्ग आनंदीबाई पाटिल कोरोना संक्रमित थीं। उनका 10 दिन तक इलाज चला और उसके बाद अब वह ठीक हो चुकीं हैं। बीते रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
‘जगात अशक्य असे काहीच नाही मी’ म्हणतात याचे जिवंत उदाहरण म्हणजे आनंदीबाई पाटील आजी...
— Dr Shrikant Eknath Shinde (@DrSEShinde) September 20, 2020
डोंबिवली येथील १०६वर्षीय आजी सौ.आनंदीबाई पाटील यांनी कोरोना संकटावर यशस्वीपणे मात केली. डोंबिवली येथील पी.सावळाराम कोविड सेंटर येथून संपूर्ण उपचारानंतर बरे झालेल्या त्यांना डिस्चार्ज देण्यात आला pic.twitter.com/5GPcdMVRiJ
वहीं हॉस्पिटल से निकलने से पहले उन्होंने बहुत ही गर्व के साथ अपना डिस्चार्ज सर्टिफ़िकेट मीडिया को दिखाया और इस दौरान जो ख़ुशी उनके चेहरे पर थी, उसने सभी को दीवाना बना दिया। अब सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर वायरल हो रही है और सभी इसे पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर लोग तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं।
वैसे बुज़ुर्ग महिला की बहू ने इस बारे में एक वेबसाइट को बताया कि, 'जब उनकी सास कोरोना संक्रमित हुईं तो कोई भी अस्पताल उनकी उम्र के कारण उन्हें एडमिट नहीं करना चाहता था। हालांकि, कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) के कोविड-19 अस्पताल ने उन्हें 10 दिन पहले एडमिट किया और डॉक्टरों की टीम ने उनका अच्छे से ट्रीटमेंट किया। अब वो पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज हो गईं, जिसके चलते पूरा परिवार काफ़ी ख़ुश है।' इसके अलावा उन्होंने कहा, 'हम वास्तव में अस्पताल की चिकित्सा टीम के शुक्रगुज़ार हैं, जिन्होंने उनकी उचित देखभाल की और कोरोनो वायरस को हराने में उनकी मदद की।'
सबसे अधिक ख़ुश रहते हैं मिज़ोरम और पंजाब के लोग
भिवंडी ईमारत हादसे पर डॉ हर्षवर्धन ने जताया शोक, कहा- ईश्वर शोकाकुल परिजनों को धैर्य दे
महाराष्ट्र के इस जिले में कोविड मरीजों के लिए शुरू हुई ओपीडी सेवा