क्या आप का शहर बनेगा स्मार्ट, फैसला आज
क्या आप का शहर बनेगा स्मार्ट, फैसला आज
Share:

नई दिल्ली : यदि सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही देश के छोटे, मध्यम और मिनी मेट्रो शहरों में सुव्यवस्थित यातायात, रोजगार, पीने योग्य पेय जल, शानदार शाॅपिंग और वाईफाई इंटरनेट सुविधाऐं जुटाई जा सकेंगेी। इन शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। ये शहर स्मार्ट होंगे जहां सड़कें भी अच्छी होंगी और आधुनिक सुविधाऐं भी उपलब्ध होंगी। दरअसल केंद्र की राष्ट्रीय गठबंधन सरकार ने सत्ता में काबिज होने के बाद अपने पहले अंतरिम बजट में ही यह साफ कर दिया था कि देश में 100 स्मार्ट शहर बसाए जाऐंगे।

जिसमें स्मार्ट सिटी बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत ऐसे शहरों के नामों की घोषणा की जाएगी। जिन्हें स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप किया जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा ऐसे शहरों के नामों की घोषणा की जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न राज्यों से तय किए गए कोटे के अंतर्गत शहरों के नाम मांगे गए। जिसमें जम्मू - कश्मीर को छोड़कर अन्य राज्यों द्वारा शहरी विकास मंत्रालय को शहरों के नाम सुपुर्द कर दिए गए हें। जम्मू-कश्मीर से एक शहर का नाम भी मांगा गया था। मगर राज्य सरकार द्वारा दो शहरों जम्मू और श्रीनगर के प्रस्ताव भी सामने रखे गए।

इस दौरान यह बात सामने आई है कि अब तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए 99 शहर तय हो चुके हैं। यही नहीं 100 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार द्वारा 48000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इन शहरों में प्रमुख क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाऐंगे, वहीं लोगों को मैट्रो सिटी की तर्ज पर सुविधाऐं उपलब्ध करवाई जाऐंगी। इसके लिए केंद्र सरकार नगरीय निकायों के साथ मिलकर कार्य करेगा। इन शहरों की घोषणा आज होनी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -