जेल की दीवार गिराकर भाग खड़े हुए 100 से अधिक कैदी
जेल की दीवार गिराकर भाग खड़े हुए 100 से अधिक कैदी
Share:

जोहान्सबर्ग : ब्राजील के उतरी-पूर्वी शहर रेसिफे की एक जेल से शनिवार को कई सारे कैदी एक साथ ही फरार हो गए। इस दौरान कैदियों की पुलिस से झड़प भी हुई, जिसमें दो कैदी मारे गए। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार पहले फ्रे डेमियाओ डी बोजानो जेल की दीवार को गिरा दी गई।

अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और दीवार गिर गई। इसी मौके का फायदा उठाकर कैदी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए शाम तक 40 कैदियों को वापस गिरफ्तार कर लिया।

यह कोई पहला मामला नही है, जब इस जेल से कैदी फरार हो गए। इससे पहले भी 53 कैदी इस जेल से भाग गए थे। हांलाकि पुलिस ने उन सबकों वापस हिरासत में ले लिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -