ये हैं दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र, जाप से हर कष्ट होगा दूर
ये हैं दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र, जाप से हर कष्ट होगा दूर
Share:

हिन्दू धर्म शास्त्रों में कई मन्त्रों के बारे में बताया गया है। जी हाँ, इसमें आपको हजारों मंत्र मिलेंगे जो अलग-अलग देवी और देवता के होंगे। जी दरअसल हर देवी-देवता के अपने-अपने मंत्र होते हैं।

वैसे मंत्र तीन प्रकार के होते हैं- वैदिक मंत्र, तांत्रिक मंत्र और शाबर मंत्र। जी हाँ और सभी मंत्रों की शक्ति और साधना अलग अलग होती है। इसको तीन तरह से जपा जाता है- वाचिक, उपांशु और मानस। वाचिक यानी मुंह से, उपांशु यानी मंद स्वर में और मानस यानी मन में। 

पहना है रुद्राक्ष तो भूल से भी ना करें ये गलतियां

अब हम आपको बताते हैं इन 10 में से दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र कौन-सा है।
1. पहला गायत्री मंत्र- यह दुनिया का पहला मंत्र है। ।।ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।।- यह मंत्र ईश्‍वर और सूर्य को समर्पित है।

2. दूसरा महामृत्युंजय मंत्र है- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिंपुष्टिवर्द्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धानान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।

3. तीसरा शिव मंत्र है- ॐ नम: शिवाय। यही पंचाक्षरी मंत्र है।

4. चौथा विष्णु मंत्र है- ॐ विष्णवे नम:।

5. पांचवां दुर्गा मंत्र है- ॐ दुर्ग दुर्गाय नम:।

6. छठा राम मंत्र है- राम

7. सातवां कृष्‍ण मंत्र है- ॐ श्रीकृष्णाय शरणं मम।

8. आठवां हनुमान मंत्र है- ॐ हं हनुमते नम:।

9. नौवां मंत्र है- ॐ ओम को प्रणव मंत्र भी कहते हैं।

10. दसवां राम और कृष्ण मंत्र है- हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। इस राम और कृष्ण मंत्र में हरे शब्द श्री विष्णु और भगवान शिव का संबोधन माना जाता है। जी हाँ और विष्णु जी को हरि और शिवजी को हर कहते हैं। उपरोक्त 10 मंत्रों में से छठा मंत्र 'राम' और दसवां राम और कृष्‍ण मंत्र अर्थात हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे को महामंत्र कहा गया है। लेकिन इन दोनों मंत्रों में सबसे शक्तिशाली मंत्र है- राम।

जी दरअसल राम के आगे न तो ॐ है और इसके पीछे न ही नम: है। इस मंत्र को शिवजी और हनुमानजी सहित सभी देवी एवं देवता जपते हैं। कहा जाता है इस मंत्र पर कई रिसर्च हो चुके हैं और कहते हैं कि बलशालियों में महाबलशाली राम है और रामजी से भी बढ़कर श्री राम जी का नाम है। जय श्रीराम।

'शायद गुजरात में AAP का खाता भी न खुले..', शाह के लिए केजरीवाल कोई चुनौती नहीं

उत्पन्ना एकादशी पर जानिए क्या है पूजन सामग्री और पूजा विधि?

नंदी के कान में मनोकामना बोलने से पहले जान लीजिये नियम वरना नहीं होगी पूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -