सियाचीन में हिमस्खलन से 10 जवान लापता
सियाचीन में हिमस्खलन से 10 जवान लापता
Share:

सियाचीन : संभवतः दुनिया का सबसे दुर्गम रण क्षेत्र सियाचिन है और यहां के ग्लैशियर में बड़ा हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के चलते यहां तैनात जवानों में से 10 जवान बर्फ में दब गए हें। मिली जानकारी के अनुसर हिमस्खलन सियाचिन के उत्तरी ग्लैशियर पर हुआ है। हिमस्खलन में यहां तैनात 10 जवान दब गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे जल्द से जल्द बर्फ में दबे जवानों को निकालने का और अन्य राहत कार्य तेजी से किए जा सकें। हिमस्खलन को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

उल्लेखनीय है कि यह दुर्गम रण क्षेत्र होने के ही साथ दुनिया के ऊंचे क्षेत्रों में से एक है। यहां बर्फ के बड़े - बड़े ग्लेशियर हैं। इस क्षेत्र में हिमस्खलन होने से पर्यावरणविद् गंभीर हो गए हैं। ऐसे में लोगों को जानकारी का इंतज़ार  है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -