नांदेड़ से मोहाली लौटे 10 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल मरीज हुए 84
नांदेड़ से मोहाली लौटे 10 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल मरीज हुए 84
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में कोराेना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद 400 के लगभग पहुंच गई है। नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु सरकार के लिए टेंशन बढ़ा दी हैं। गुरुवार को मोहाली में 11 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें दस नांदेड़ से लौटे श्रदालु शामिल हैं, जबकि एक गांव मुल्लांपुर का निवासी व्यक्ति है। यह शख्स PGI के संक्रमित मिले कर्मियों के संपर्क में था। उक्त व्यक्ति को पहले ही जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन में रखा हुआ था।

मोहाली कमिश्नर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 84 पहुंच गई है। इनमें से दो लोगों की जान जा चुकी है और कुछ स्वस्थ हो गए हैं। मोहाली में पिछले 12 दिनों से कोई नया मामला नहीं आया था। लेकिन श्रद्धालुओं ने प्रशासन की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। यह महामारी अब न्यू चंडीगढ़ पहुंच गई है।

आपको बता दें कि मोहाली में बुधवार को आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की समस्या एक बार फिर से बढ़ गई हैं। बुधवार को मिले मरीजों में 3 लोग कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर के रहने वाले हैं। डीसी गिरीश दियालन ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

कोरोना : संकट की इस घड़ी में दुनिया के लिए फरिश्ता बना यह देश

इन देशों के विदेश मंत्रियों से एस जयशंकर ने की एक साथ बात

संसद के आगामी सत्र को लेकर उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने बोली यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -