गर्मी से बचने के लिए घर पर ही बनाइये ये 10 Cold Drinks
गर्मी से बचने के लिए घर पर ही बनाइये ये 10 Cold Drinks
Share:

गर्मी का मौसम है तो ऐसे में हर कोई गर्मी से बचने के लिए कोल्ड्रिंक की तरफ भागता है। चाहे वो सेहत के लिए अच्छी हो या फिर ना हो। लेकिन खुद को ठंडक पहुँचाने के लिए हम सभी कोल्ड्रिंक का ही इस्तेमाल करते हैं।

वैसे भी गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डॉक्टर्स भी नेचुरल चीजों से बने ड्रिंक्स पीने की सलाह देते हैं। घर में बने ड्रिंक्स में कई तरह के मसाले डलते हैं जिससे स्वाद के साथ साथ हमारी सेहत को भी फायदा होता है। तो चलिए आज सिखाते हैं घर में बनने वाले आसान से कोल्ड्रिंक जो आपको कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे।

* आम का पना - गर्मी में बचने के लिए आम पना सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए ,कैरी को छिलकर उबाल लें। इसमें काला नमक, पुदीना, शक्कर डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसे गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

* शिकंजी - शिकंजी इस मौसम में होने वाली डलनेस को दूर करेगी। इसे बनाने के लिए एक जग में पानी लें। उसमें नींबू का रस, जीरा पाउडर, काला नमक और शक्कर मिला लें। अब शिकंजी को छलनी से छान ले।

* मैंगो मिंट लस्सी - इसे बनाने के लिए, आप आम, शक्कर, पुदीना, इलायची पाउडर, नींबू का रस और दही को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसके बाद आम के स्मूद हो जाने पर इसे ग्लास में निकालें।

* पुदीने का शर्बत - ये गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचाता है। ब्लेंडर में पुदीना, शक्कर या गुड़, शहद, काला नमक, कालीमिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर पीस लें और इस पेस्ट को पानी में सही मात्रा के साथ मिला ले।

* छाछ - इसको पिने से कई फायदे होते हैं जैसे वेट लॉस भी होता है। इसको बनाना का आसान तरीका है। पहले दही में नमक, काला नमक, जीरा पाउडर और हींग मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। और उसके बाद ग्लास में डाल कर सर्व करें।

* गुलाब का शर्बत - ये आपको काफी ठंडक पहुंचाएगा। इसको बनाने के लिए एक पैन में पानी और शक्कर मिलाकर चाश्नी बना लें। इसमें गुलाब जल, इलायची पाउडर और ताजी गुलाब की पत्तियों का पेस्ट डालें। इसके बाद इसे छान कर फ्रिज में ठंडा होने रख दे।

* जलजीरा - इसे बनाना और भी आसान है, पानी में जीरा पाउडर, काला नमक, अमचूर पाउडर, नींबू का रस, थोड़ी सी शक्कर और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट मिला लें। और बर्फ के टुकड़ों के साथ इसे सर्वे करें।

* ऐलोवेरा जूस - ये गर्मी से होने वाली टैनिंग को दूर करता है। इसे बनाने के लिए आप पहले एलोवेरा के कांटेदार किनारे हटा दें और अंदर का गुदा निकाले और इसके बाद मिक्सी में डालकर लेमन या ऑरेंज जूस और नमक मिलाकर पीस लें और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

* बेल का शर्बत - इससे डायरिया भी दूर होता है और सबसे बेहतर ऑप्शन है ये। बेल का जूस बनाने के लिए बेल के फल का गूदा निकालकर अच्छी तरह मैश कर दें। इसमें शक्कर, काला नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।

* इमली का अमलाना - ये एक राजस्थानी ड्रिंक है जो लू से रहत पहुँचता है। इसे बनाने के लिए आपको पहले इमली और पानी मिलाकर दो घंटे के रखना होगा। इन दोनों को मैश कर छान ले और उसमे शक्कर, कालीमिर्च पाउडर, इलायची पाउडर, काला नमक, सादा नमक, बर्फ और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे गिलास में डालें और सर्व करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -