आज़मगढ़ जेल में 10 पुरुष कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप
आज़मगढ़ जेल में 10 पुरुष कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ जेल में 10 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इतनी बड़ी तादाद में कैदियों को एड्स होने की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, अदालत के आदेश पर कैदियों की रूटीन जांच हो रही है। अभी तक 2500 में से 1322 कैदियों की जांच होने की बात कही जा रही है। ऐसे में पॉजिटिव बंदियों की तादाद बढ़ सकती है। बताया जाता है कि जिन बंदियों की रिपोर्ट संक्रमित आई है उनमें पांच की रिपोर्ट प्रारंभिक है जबकि 5 में लक्षण भी पाए गए हैं। 

इटौरा स्थित जिला कारागार में करीब ढाई हजार बंदी कैद हैं। इनमें 1322 बंदियों की टेस्टिंग हो चुकी है। जेल में बंदियों के HIV पाजिटिव मिलने से प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गई हैं। जेल प्रशासन इन बंदियों के बारे में पता करने में जुटा हुआ है। जिले के इटौरा में बनी नए हाईटेक जेल में HIV जांच कराई जा रही है, ताकि तस्वीर स्पष्ट हो सके कि कितने बंदी HIV संक्रमित हैं। हालांकि, फिलहाल किसी महिला कैदी में एड्स की पुष्टि नहीं हुई है। जिन पांच बंदियों में शुरूआती लक्षण पाए गए हैं, उनकी दोबारा जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा जाएगा। फिलहाल जेल में कैद बंदियों की रिपोर्ट आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर 10 लोगों में HIV संक्रमण फैला कैसे। 

अदालत के आदेश पर कैदियों की HIV जांच की जा रही है। इन बंदियों को आम कैदियों की ही तरह रखा गया है। इनको वायरल के हिसाब से दवाएं दी जा रही हैं। यदि किसी बंदी को कोई और समस्या हुई तो उसके हिसाब से उसका उपचार किया जाएगा।

'जो भी कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा उसे...', आगामी पार्टी प्रमुख को राहुल गांधी ने दी बड़ी नसीहत

क्या मुस्लिम छात्राओं को मिलेगी क्लास में हिजाब पहनने की इजाजत ? सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

यूपी में अगले तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, इस जिले में स्कूलों का अवकाश घोषित

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -