ये 10 बातें हिंदी को बनाती हैं ख़ास, जरूर जानें इनके बारे में
ये 10 बातें हिंदी को बनाती हैं ख़ास, जरूर जानें इनके बारे में
Share:

करोड़ों हिन्दुस्तानियों का गौरव है हिंदी भाषा। हिंदी आज हर एक जबान की भाषा बन चुकी है। हिंदी भारत तक ही सीमित नहीं है, दुनिया के कई देशों में इसका जलवा देखने को मिलता है। आइए आज आपको हिंदी से जुड़ीं कुछ ऐसी बातों से रूबरू करवाते है जिनके बारे में जानकर हर हिन्दुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो उठेगा। 

 

हिंदी से जुड़ीं 10 बातें 

- हिंदी की पहली किताब का दर्जा लल्लू लाल द्वारा लिखित श्रीकृष्ण पर आधारित किताब प्रेम सागर को प्राप्त है। उन्होंने साल 1805 में इसे लिखा था।  

- गुरू, जंगल, कर्मा, योगा, बंगला, चीता, लूट, ठग और अवतार जैसे शब्द अंग्रेजी में हिंदी से ही बने हैं। 

- विश्व के कुल 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई होती है, ख़ास बात यह है कि इनमें से 45 विश्वविघालय अमेरिका में स्थित है। वहीं विदेशों में हर दिन 25 से अधिक पत्र-पत्रिकाएं रोज हिंदी में निकाले जाते हैं।  

- आज पूरी दुनिया में हिंदी का रूतबा देखने को मिलता है। लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी का उपयोग करते हैं। 

- पूरी दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में प्रमुख रूप से हिंदी का नाम भी शामिल है। 

- इंटरनेट पर भी हिंदी का जलवा देखने को मिलता है। आपको बता दें कि विश्व में कुल 7 ऐसी भाषाएं ऐसी है, जिनका उपयोग  वेबएड्रस बनाने में होता है, उनमें से एक हिंदी भी है। हमारी राजभाषा हिंदी की लोकप्रियता इतनी है कि प्रति वर्ष इंटरनेट पर हिंदी कंटेंट की मांग में 94 फीसदी का इज़ाफ़ा हो रहा है। 

- हिंदी को 1949 में राजभाषा का दर्जा दिया गया था। 

14 सितंबर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। इसकी घोषणा तत्कालीन पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

- वैश्विक स्तर पर हिंदी की धाक होने के कारण हर साल 10 जनवरी का दिन विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

- विदेश में 20 से अधिक देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है। इन देशों में प्रमुख रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका, यमन, युगांडा, सिंगापुर, नेपाल, न्यूजीलैंड, जर्मनी और पाकिस्तान का नाम शामिल है।

 

हिंदी दिवस : आज के समय में क्या है 'हिंदी दिवस' की आवश्यकता ?

 

 

महज भाषा नहीं है हिंदी, जानिए पहली बार कब मनाया गया था हिंदी दिवस ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -