जम्मू कश्मीर: सांबा में हादसे का शिकार हुआ सेना का वाहन, 10 भारतीय जवान घायल
जम्मू कश्मीर: सांबा में हादसे का शिकार हुआ सेना का वाहन, 10 भारतीय जवान घायल
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सांबा रायगढ़ के पास एक सैन्य वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है।  इस दुर्घटना में सेना के 10 जवान जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद सभी घायल सैनिकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाज के बाद 6 जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 4 अन्य जवानों को सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रायगढ़ रोड पर बारिश के कारण मिट्टी बह कर आ गई थी। इस कारण सड़क पर फिसलन बहुत ही ज्यादा बढ़ गई। आज सुबह सैन्य वाहन रायगढ़ रोड से गुजर रहा था कि अचानक टायर फिसलने की वजह से सैन्य वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 10 जवान जख्मी हो गए। इसके बाद अन्य जवानों ने फ़ौरन हादसे में घायल हुए जवानों को अस्पताल में एडमिट कराया। 

अस्पताल से 6 जवानों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।  जबकि चार जवान सुरजीत रैना, मनवार हुसैन, सूबेदार दीपक रैना और कांस्टेबल सुरेंद्र शर्मा को उपचार के लिए सैनी अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इन चार जवानों को गंभीर चोटें आई हैं, जिस वजह से उन सभी को सैनी अस्पताल में रेफर किया गया है। चारों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Infosys ने किया अमेरिकी कंपनी Kaleidoscope Innovation का अधिग्रहण, 4.2 करोड़ डॉलर में हुई डील

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव ? यहाँ जानें आज के भाव

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 700 अंकों की भारी गिरावट, निफ़्टी भी लुढ़का

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -