10 लड़को ने की लगातार फायरिंग, युवक ने जैसे तैसे बचाई अपनी जान
10 लड़को ने की लगातार फायरिंग, युवक ने जैसे तैसे बचाई अपनी जान
Share:

जबलपुर। प्रदेश के ​जबलपुर में एक युवक पर कुछ लड़को ने ताबड़तोड़ फयरिंग कर दी। बताया जा रहा है की युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था तभी आरोपियों ने बाइक से उतर कर गोली चलाना शुरू कर दिया। यह बात बुधवार देर रात की है जब युवक के घर पांच बाइक से 10 लड़के युवक को गोली मारने पहुंचे। युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर गोलियों से बचने के लिए भागने लगा। जानकारी अनुसार आरोपियों ने बहुत बार गोली चलाई परन्तु उनका निशाना चूक गया। गनीमत रही की युवक के इधर उधर भागने से आरोपियो का निशाना चूक गया और युवक की जान बच गई।

मामले की जांच पड़ताल करने के बाद पता चला की नवरात्र में जवारे निकलने के दौरान हनुमानताल में रहने वाले रवि तिवारी और आयुष चौधरी के बिच धक्का मुक्की हुई थी जिसे लेकर इन दोनों के बिच वाद विवाद हो गया था। इसके बाद आयुष और उसके साथी संजय चौधरी, रोहित प्रजापति और बाबुल कुचबंधिया ने रवि के साथ मार पीट की इतना ही नहीं बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रवि ने इसी के चलते हुए हनुमानताल पुलिस थाने में आयुष के प्रति शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आयुष और उसके साथियो को गिरफ्तार भी किया। इसका बदला लेते हुए आरोपियों ने रवि पर फायरिंग कर दी।

घटना की सारी जानकारी पास लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई जिसमे आरोपी साफ़ दिख रहे है। जिसे देख कर पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। रवि तिवारी के भाई रुपेश तिवारी ने बताया की आरोपी अवैध शराब का काम करते है। गोलियों की आवाज देर रात सुन कर लोग घरो से बाहर निकल गए। इस घटना के चलते हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गुलानी सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने कुल 10 लड़को पर मामला दर्ज किया है, जल्द ही पुलिस आरोपियो को गिरफ्तार करेगी।

गृहमंत्री की घोषणा, कोरोना में उल्लंघन करने वालो के केस वापस होंगे

आचार्य संत जैन मुनि संजय ने ओडिशा पहुंचकर रेल हादसे में घायलों का हाल जाना और मदद दी

दमोह स्कूल में लव जिहाद के लिए होती थी फंडिंग, CM शिवराज ने दिए जांच के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -