‘आदिपुरुष’ की वो 10 बड़ी गलतियां जिसे देख खोला हर भारतीय का खून
‘आदिपुरुष’ की वो 10 बड़ी गलतियां जिसे देख खोला हर भारतीय का खून
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार प्रभास एवं बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर हाल ही में लॉन्च किया जा चुका है। मगर इस टीजर को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म में कई चीजों को कॉपी करने का प्रयास किया गया है। साथ ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ कुछ ऐसी त्रुटियां की गई हैं, जिन्हें लोग पचा नहीं पा रहे हैं। 100 सेकंड के इस टीजर में निर्माताओं ने 10 ऐसी त्रुटियां कर डाली हैं, जिसके कारण लोग इसे खूब ट्रोल कर रहे हैं। और तो और ये फिल्म बायकॉट गैंग के निशाने पर भी आ गई है। निर्माताओं ने ये आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया गया था कि ये फिल्म महर्षि वाल्मिकी की रामायण पर आधारित है, किन्तु टीजर में जिस तरीके से तमाम किरदारों को दिखाने का प्रयास किया गया है उसका जिक्र किसी भी हिंदू शास्त्र या लोककथाओं में नहीं किया गया है।

ये हैं टीजर की 10 ऐसी गलतियां, जिन्हें निर्माताओं ने किया है:-

1- फिल्म के टीजर को देखकर लोग बहुत दुखी हैं। उनका कहना है कि फिल्म का VFX इतना खराब है की देखी नहीं जा सकती। लोग इसे VFX नहीं बल्कि धोखा मान रहे हैं। लोगों ने ये कहा है कि ये फिल्म किसी कार्टून या एनिमेशन फिल्म से भी खराब है।
2- सैफ अली खान ने फिल्म में रावण का किरदार निभाया है। सैफ का ये लुक भी लोगों को पसंद नहीं आया। उन्होंने इसे पूर्ण रूप से रिजेक्ट कर दिया है। सैफ अली खान मॉडर्न, स्टाइलिश एवं स्पाइक हेयरकट में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने सैफ को रावण न बताकर खिलजी बताया।
3- इस फिल्म में प्रभास के लुक पर भी कई प्रश्न खड़े किए गए हैं। उनके लुक पर बहुत विवाद हो रहा है। इस फिल्म में प्रभास, प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन उनके पैरों में खड़ाऊं की जगह सैंडिल दिखाई दे रहा है। जबकि पहले ऐसी कोई रामायण नहीं बनी जिनमें श्रीराम की वेशभूषा को इस प्रकार दिखाया गया हो।
4- फिल्म में माता सीता की भूमिका कृति सेनन निभा रही हैं। मगर उनके लुक पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। टीजर में कृति जिस लुक में दिखाई दे रही हैं तथा जिस प्रकार का पहनावा उन्होंने पहना है, उससे लोग भड़क गए हैं। लोग कह रहे हैं कि स्त्री और पवित्रता धर्म का पालन करने वाली मां सीता का इस प्रकार का लुक कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
5- पुष्पक विमान की जगह फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान को ड्रैगन की सवारी करते हुए दिखाया गया है। रावण को लेकर लोगों का कहना है कि, रावण की एक महान धार्मिक शख्सियत रही है न कि कोई राक्षस।
6- टीजर में बजरंगबली का लुक भी ऐसा रखा गया है, जैसा आज से पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म का टीजर देखने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि टीजर में बजरंगबली के अंग वस्त्र अजीब से हैं। उन्होंने कहा है कि, ‘आदिपुरुष का मैंने टीजर देखा। फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य हैं। हमारी आस्था के केंद्र बिंदुओं को जिस तौर पर दिखाया गया है, वो कतई अच्छा नहीं है। अब हनुमान जी के वस्त्र चमड़े के दिखाए गए हैं। ये आस्था पर कुठाराघात है। ये धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य हैं।’
7- टीजर में युद्ध स्थल के दृश्य को भी दिखाया गया है, जिसमें राक्षस दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य को देखने के बाद लोगों ने कहा है कि, आदिपुरुष में प्रभु राम, राक्षसों की सेना से लड़ते नजर आ रहे हैं। किसी हिंदू या लोककथाओं में इस प्रकार के चित्रण के बारे में कभी नहीं सुना। ये दृश्य तो हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी किए गए हैं।
8- ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस फिल्म के VFX की तुलना बच्चों के गेम ‘टेंपल रन’ तथा ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से कर रहे हैं।
9- ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं को लोग ट्विटर पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही इससे जुड़े कई सारे मीम्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई सारे मीम्स में फिल्म के दृश्यों की तुलना ‘राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ से की जा रही है।
10- टीजर में दिखाए गए प्रभास के दृश्य क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म ‘एक्स्ट्रैक्शन’ के सीन से कॉपी हैं। उस मूवी में भी पानी के अंदर मेडिटेशन करने वाला हू-ब-हू सीन है।

ब्रह्मास्त्र ने दुनियाभर में उड़ाए लोगों के होश, कमाए इतने करोड़

Thank God को लेकर फिर बढ़ा विवाद, फिल्म के विरोध में उतरी कायस्थ महासभा

GOODBYE के रिलीज से पहले ही हुआ बड़ा एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -