भारतीय सेना ने एक आतंकी को जिंदा पकड़ा
भारतीय सेना ने एक आतंकी को जिंदा पकड़ा
Share:

बारामुल्ला ​: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी मुठभेड़ में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से प्रवेश करने वाले एक आतंकी को पकड़ लिया है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह से ही भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में गोलीबारी की गई। इस दौरान सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा घुसपैठ के प्रयासों की बात सामने आई। भारतीय सेना के जवान लगातार मोर्चा संभालते रहे और आज दोपहर में एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया। इस आतंकी का नाम सज्जाद बताया जा रहा है। 22 वर्षीय यह आतंकी पाकिस्तान के बलूचिस्तान का निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर के राफियाबांदा क्षेत्र में 4 आतंकी प्रवेश करने में लगे। जब सुरक्षाबलों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उनकी टोह ली। इस दौरान आतंकियों ने पाकिस्तान की सेना की मदद से फायरिंग की। फायरिंग करते हुए वे भारतीय सीमा में दाखिल हुए। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया। आतंकियों और सेना के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान सेना ने 3 आतंकियों को मार दिया।

मामले में यह कहा गया कि एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी लश्कर ए तैयबा का है। सेना के जवानों ने उत्तरी कश्मीर के जंगलों में एक गुुफा में हैवी फायर के बाद आतंकियों के छिपे होने की जानकारी ली। इसके बाद जवानों ने आतंकियों पर गोलीबारी करते हुए आतंकी सज्जाद को पकड़ लिया।

माना जा रहा है कि इस आतंकी से अहम जानकारियां मिल सकती हैं। उल्लेखनीय है कि उधमपुर में भी आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों में से एक आतंकी नावेद को पकड़ लिया था। दरअसल इस आतंकी को ग्राम रक्षा समिति के सदस्य ग्रामीणों ने दबोच लिया था जिसके बाद पैट्रोलिंग करते जवानों ने इसे पकड़ा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -