Mar 26 2016 07:22 PM
मुंगेर: मुंगेर जिले के कोणार्क मोड़ के समीप कुछ लोगों ने रंगदारी नहीं देने को लेकर मिठाई की एक दुकान में उत्पात मचाया। आरोपियों ने यहां पर दुकान में तोड़फोड़ कर दी, इतना ही नहीं आरोपी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने यहां फायर भी किए।
गोलीबारी के चलते दुकानदार पवन साहा का 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सदर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। गोली चलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, ऐसे में यातायात भी प्रभावित हुआ। मिठाई की दुकान में पवन साहा का भाई शशि साहा भी काम करता है।
यहां आरोपी दुर्गेश यादव का लेन-देन को लेकर विवाद हो गया, दुर्गेश ने अपने साथियों के साथ दुकान में तोड़- फोड़ कर दी, ऐसे में शशि साहा के परिजन और अन्य युवकों ने दुर्गेश और उसके साथियों की जमकर धुनाई की। अपराधियों ने गोली चलाना प्रारंभ भी कर दी। यह गोली मोनू को लग गई और वह घायल हो गए, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलीबारी के बाद आरोपी भाग निकले, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED