1 डॉलर का मूल्य मात्र 35,000,000,000,000,000 जिम्बाॅवे डाॅलर है यहाँ
1 डॉलर का मूल्य मात्र 35,000,000,000,000,000 जिम्बाॅवे डाॅलर है यहाँ
Share:

हरारे : भारत में बढ़ती महंगाई और डाॅलर की तुलना में रूपया कमजोर होने पर लोग अक्सर शोर मचाने लगते हैं, लोगों को लगता है कि हमारे देश में ही ऐसे हालात हैं लेकिन आपको जिम्बाॅब्वे के हालात जानकर बहुत आश्चर्य होगा। वहां हालत यह है कि किसी उपभोक्ता वस्तु को खरीदे जाने पर एक डाॅलर का मूल्य करीब 35,000,000,000,000,000 जिम्बाॅवे डाॅलर आंका जाता है। ऐसे में वहां के रहवासियों को महंगाई का सामना करना पड़ता है। हाल ही में यह बात सामने आई है। अब यह देश अपने आर्थिक हालात को नियंत्रित करने के लिए अपनी मुद्रा को अमेरिकी डाॅलर से एक्सचेंज करने जा रहा है। जी हां, मामले में यह भी कहा गया है कि महंगाई आगे न बढ़े इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं।

मुद्रास्फीति की दर के आसमान छूने के बाद जिम्बाॅव्वे की मुद्रा का मूल्य काफी कम हो गया और जिंबाॅब्वे की मुद्रा एक डाॅलर के मुकाबले 35,000,000,000,000,000 जिम्बाॅवे डाॅलर पहुंच गई। स्थिति यह है कि  जिम्बाॅव्वे के लोगों द्वारा प्लास्टिक बैग में नोटों के बंडल कैरी किए जाते हैं और लोग दुकानदार से आवश्यक वस्तुऐं लेते हैं।  वहां एक ही दिन में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम तक बढ़ जाते हैं। रिज़र्व बैंक आॅफ जिम्बाॅव्वे द्वारा हाल ही में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2009 के मार्च माह में जिम्बाॅव्वे ने डाॅलर्स के मुकाबले अमेरिकी डाॅलर एक्सचेंज किया।

यही नहीं माना जा रहा है कि जिम्बाॅव्वे की करेंसी समाप्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मामले में कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों को भी स्मृति चिन्ह के रूप में अपनी करेंसी बेचने की तैयारी की जा रही है। मामले में कहा गया है कि बैंक अकाउंट होल्डर के पास यदि करीब 175 क्वाड्रिलियन जिम्बाॅव्वे डाॅलर मौजूद हैं तो उनकी कीमत केवल 5 डाॅलर मानी जा रही है। यही नहीं 175 क्वाड्रियन जिम्बाॅव्वे डाॅलर से अधिक होने पर धारक को 35 क्वाड्रिलिय जिम्बाॅम्वे डाॅलर दिए जाऐंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -