08 मई का इतिहास
08 मई का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें है जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 08 मई से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

8 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1945 - मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
1999 - बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
2000 - भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
2001 - अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
2002 - पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
2004 - श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।

8 मई को जन्मे व्यक्ति...

1929 - गिरिजा देवी - भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका
1916 - स्वामी चिन्मयानंद - भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
1895 - गोपबन्धु चौधरी - उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।

8 मई को हुए निधन...

1982 - आत्माराम रावजी देशपांडे - प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
2013 - ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
1993 - देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
1915 - अमीर चन्द - भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।
1915 - भाई बालमुकुंद - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
1899 - वासुदेव चापेकर - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक थे।

07 मई : आज के दिन से जुड़ी कुछ ऐतिहासिक घटनाएं...

06 मई के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं...

05 मई का इतिहास : जब जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने 'सुरेन्द्र नाथ बनर्जी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -