02 मई : जानिए क्या कहता है आज का इतिहास
02 मई : जानिए क्या कहता है आज का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें है जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 02 मई से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

02 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1921 - ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।

1949 - महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई शुरू हुई।

1950 - फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1985 - प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन।

1986 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में आई, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

1999 - मिरेया मोस्कोसो पनामा की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित।

2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नए प्रधानमंत्री बने।

2008 - म्यांमार में चक्रवात नरगिस के आने से 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए. 

30 अप्रैल का इतिहास : बॉलीवुड के 'जनक' दादा साहब फाल्के का जन्मदिवस

जानिए क्या कहता है 29 अप्रैल का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -