इतिहास में आज : विश्वभर में मनाया जा रहा है 'मजदूर दिवस'
इतिहास में आज : विश्वभर में मनाया जा रहा है 'मजदूर दिवस'
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 01 मई से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

01 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1840 - ब्रिटेन ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।

1851 - रानी विक्टोरिया ने लंदन में महा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

1886- अमेरिका में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल, 01 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।

1897 - स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

1908 - प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।

1956 - जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।

1960 - महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य बने।

1972 - देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

1977 - इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में श्रम दिवस समारोह के दौरान 36 लोगों की मौत।

1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।

2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नए प्रधानमंत्री बने।

2009 - स्वीडन में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी गई।

2011 - अमेरिका पर सितंबर 2001 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि की गई. 

30 अप्रैल का इतिहास : बॉलीवुड के 'जनक' दादा साहब फाल्के का जन्मदिवस

जानिए क्या कहता है 29 अप्रैल का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -