पहाड़ों पर जमी बर्फ, दिल्ली- NCR  समेत कई जगहों पर बारिश
पहाड़ों पर जमी बर्फ, दिल्ली- NCR समेत कई जगहों पर बारिश
Share:

नई दिल्ली। देशभर में कड़ाके की ठंड का अनुभवन लोगों को हो रहा है। हालात ये हैं कि उत्तर भारत समेत देशभर में बर्फीली हवाऐं चलने से लोगों को ठिठुरन का असर हो रहा है।  कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में तो बर्फबारी से मौसम में बदलाव आ गया है। यहां बने रिसोर्टस में टेबल पर तक बर्फ जम गई है। स्थिति यह है कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रेश में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

दिल्ली में तो बादलों की मौजूदगी से मौसम में परिवर्तन हुआ है। 7 जनवरी की प्रातः के क्षेत्रों में बारिश प्रारंभ हो गई। इतना ही नहीं दिल्ली एनसीआर के करीब के क्षेत्रों की बात की जाए तो गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, मेरठ, बागपत व बड़ौत में जोरदार बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर में रूकरूककर बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में भी जमकर बर्फबारी हुई है।

रोहतांग, सोलंग नाला, गुलाबा, मनाजी में बर्फग् गिरी है और शिमला में मौसम में आए बदलाव का जनजीवन पर खासा असर हो रहा है। जम्मू कश्मीर के क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है। यहां पर वेस्टर्न डिस्टबेंस के कारण मौसम अपना असर दिखा रहा है।

इतना ही नहीं कश्मीर घाटी में पीर पंजाल की पर्वतमाला के अधिकांश भाग बारिश और बर्फबारी के चलते प्रभावित हुए हैं। हालांकि लेह, कारगिल में बर्फबारी से पेड़ों और ईमारतों पर जमी बर्फ लोगों को सुखद नज़ारा प्रदान कर रही है।

हिमाचल में मौसम के तेवर, झमाझम बारिश और बर्फबारी

पेड़ों पर बेमौसम आम, प्राकृतिक बदलाव

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -