चोटी काटने के नाम पर भीड़ ने कर दी एक महिला की हत्या
चोटी काटने के नाम पर भीड़ ने कर दी एक महिला की हत्या
Share:

साहेबगंज। चोटी काटने वाले गिरोह के अंदेशे में करीब 5 भिखारियों ने लोगों की पिटाई कर दी। यह घटनाक्रम राधानगर गांव में सुबह के समय हुआ। पिटाई के दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि 9 वर्ष का एक बच्चा गंभीररूप से घायल हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने पथराव किया। मिली जानकारी के अनुसार बड़हरवा थाने के एसआई कपिलदेव केसरी को चोट पहुॅंची है।

क्षेत्र में पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। दरअसल गांव में भिखारियों को देखकर कुछ लोगों ने कहा कि ये लोग चोटी काटने वाले गिरोह के सदस्य हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने इन लोगों को पीटना प्रारंभ कर दिया। इन लोगों की लाठी डंडे से पिटाई की गई। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुॅंची और फिर पीटते हुए भिखारियों को छुड़ाया। इन लोगों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

हालांकि अधिक पिटाई से महिला की मौत हो गई। जब पुलिस लोगों को घटनास्थल से हटा रही थी तो लोग उग्र हो गए और ऐसे में उन्होंने पुलिस पर ही पत्थर बरसा दिए। पथराव के कारण बड़हरवा थाने के एसआई कपिलदेव केसरी को भी चोट आई है।तनावपूर्ण हालात के बीच पुलिस बल मौके पर पहुॅंचा और लोगों को वहाॅं से हटाया।

उल्लेखनीय है कि माॅब लीचिंग की घटना आगरा में भी हुई थी। यहाॅं करीब 60 वर्ष की बुजुर्ग महिला को भीड़ ने पीट पीटकर मार दिया था। कुछ लोगों ने कथित तौर पर इस महिला को चोटी काटने वाली चुड़ैल बताया था।

जानकारी सामने आई है कि तड़के शौच हेतु गई महिला अंधेरे में रास्ता भटक गई। ऐसे में वह समीप की बस्ती में एक घर के पास चली गई। यहाॅं एक लड़की विश्राम कर रही थी मगरर जब लड़की के परिजन की नज़र इस महिला पर गई तो उन्हें सफेद साड़ी पहनी महिला कथित तौर पर चुड़ैल लगी ऐसे में लोगों ने उसे पीट दिया।

चोटी काटने से बचाने के लिए करें ये कारगार उपाय

तो क्या यहीं है वो बाल काटने वाली चुड़ैल जिससे लोग डर रहें है

इंदौर में चोटी कटने से महिला हुई बेहोश, पैदा हुआ दशहत का माहौल

चोटी काटने वाली चुड़ैल के नाम से दहशत में है लड़कियां, देखिए वीडियो

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -