निर्मला सीतारमन बनीं रक्षामंत्री, बदला उमा भारती का भी विभाग
निर्मला सीतारमन बनीं रक्षामंत्री, बदला उमा भारती का भी विभाग
Share:

नईदिल्ली। आज प्रातः करीब 10.30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मंत्रिमंडलीय विस्तार कार्यक्रम में कई पुराने मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग दिए गए। इन मंत्रियों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय सौंपा गया है। पहले वे ऊर्जा मंत्री थे। सुरेश प्रभु ने रेलमंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है। अब सुरेश प्रभु को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का कार्य सौंपा गया है। दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री निर्मला सीतारमन को विदेश मंत्रालय का कार्य दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का कार्य दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी सड़क परिवहन और जल संसाधन मंत्री बनाए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान को कौशल विकास और पैट्रोलियम मंत्रालय का कार्य दिया गया है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती को पेयजल और स्वच्छता विभाग दिया गया है। अन्य मंत्रियों के तौर पर अश्विनी कुमार चौबे - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, वीरेंद्र कुमार - महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, अनंत कुमार हेगड़े - कौशल विकास राज्यमंत्री, राजकुमार सिंह - ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार, हरदीप सिंह पुरी - आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार, गजेंद्र सिंह शेखावत - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अल्फोंस कन्ननथनम - पर्यटन मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार का कार्य दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपहसालारों के तौर पर सांसदों को चुने जाने को लेकर करीब 5 आधारों पर चर्चा की गई। ये आधार थे पैशन, जुनून प्रोफिशिएसी, निपुणता, प्रोफेशनल एंबुलेंस कुशाग्रता और पाॅलिटिकल एक्युमेन राजनीतिक कुशाग्रता आदि रखे गए थे।

ट्विटर के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियो को दी बधाई

अनिल बोकिल ने गिनाये नोटबंदी के फायदे, कहा आर्थिक मंदी से बचाया

आज सुबह PM मोदी के मंत्रिमंडल में होगा बदलाव, अनंत हेगड़े को मिलेगा मंत्रालय!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -