दरकता जोशीमठ, टूटते लोगों के आशियाने

उत्तराखंड के प्राचीन शहर जोशीमठ के अस्तित्व पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है

उत्तराखंड के जोशीमठ को सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जोशीमठ और आसपास के इलाकों में कंस्ट्रक्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जोशीमठ में 603 घरों में दरारें आ गईं हैं। अधिकतर लोग डर की वजह से घर के बाहर ही रह रहे हैं।

किराएदार भी लैंड स्लाइड के डर से घर छोड़कर चले गए हैं। अभी तक 70 परिवारों को वहां से हटाया गया है। बाकियों को हटाने का कार्य जारी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रिलीफ कैंप में चले जाएं। PMO के साथ बैठक के दौरान एक्सपर्ट ने जोशीमठ में बड़े खतरे की आशंका जताई है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लास्टिंग और शहर के नीचे सुरंग बनाने के कारण पहाड़ धंस रहे हैं। यदि इसे फ़ौरन नहीं रोका गया, तो शहर मलबे में बदल सकता है।

पीएम मोदी ने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Next : जानिए iPhone 16 सीरीज में क्या होगा खास !