'भारत जोड़ो यात्रा' में उतरीं सोनिया गांधी, देखते ही देखते वायरल हो गई तस्वीरें

आज 6 अक्टूबर को पहली बार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं

सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया

75 वर्ष की आयु में भी सोनिया उत्साहित नज़र आईं और उन्होंने राहुल के साथ पदयात्रा की

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक समय सोनिया गांधी के जूते का फीता खुल गया, जिसे उनके पुत्र राहुल ने बाँधा, यह तस्वीर जमकर वायरल हुई

यात्रा के दौरान कुछ लोग सोनिया गांधी के पैर पड़ते हुए भी नज़र आए

इस दौरान सोनिया-राहुल के साथ कर्नाटक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया भी मौजूद रहे

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा भी की

हालाँकि, सोनिया गांधी इस यात्रा में करीब 10 मिनट तक पैदल चलीं, लेकिन इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश देखने को मिला

Next : SRK से लेकर अल्लू अर्जुन तक... ये है भारत के 10 पॉपुलर एक्टर्स