गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे नजर आए सेलेब्स, बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान की बहन के घर

31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हुई।

इस दौरान सेलेब्स ने भी जश्न मनाया।

सोनू सूद अपने घर बप्पा लेकर आए और उन्होंने अपने परिवार के साथ बप्पा की पूजा की।

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर रखे गणेश उत्सव के मौके पर नजर आए।

रितेश देशमुख पहले शिल्पा शेट्टी और फिर अर्पिता खान शर्मा के घर बप्पा के दर्शन करने गए।

सोहेल खान अपनी मां के साथ अर्पिता के घर पूजा में पहुंचे।

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी अर्पिता के घर के गणेश उत्सव में पहुंचे।

कैटरीना कैफ के अलावा उनकी बहन इसाबेल कैफ भी बप्पा के दर्शन के लिए अर्पिता के घर पहुंचीं।

सोफी चौधरी बप्पा के दर्शन करने अर्पिता के घर पहुंचीं।

सई मांजरेकर अपने पिता महेश के साथ अर्पिता के घर पहुंचीं।

कबीर खान पत्नी मिनि माथुर के साथ ट्रेडिशनल अंदाज में अर्पिता के घर बप्पा के दर्शन करने गए।

Next : आप भी एक बार जरूर ट्राय करें तेजस्वी प्रकाश और शहनाज गिल के ये ब्लाउज डिजाइन