6 बार बदला है हमारा राष्ट्रीय ध्वज, देखिये 1906 से लेकर 1947 तक के स्वरूप

15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ है और आपको शायद ही पता हो लेकिन आजादी मिलने के पहले से लेकर अब तक तिरंगा कुल 6 बार बदला जा चुका है आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं।

पहला राष्‍ट्रीय ध्‍वज 7 अगस्‍त 1906 को पारसी बागान चौक ग्रीन पार्क कलकत्ता में फहराया गया था।

दूसरा राष्ट्रीय ध्वज पेरिस में मैडम कामा और 1907 में उनके साथ निर्वासित किए गए कुछ क्रांतिकारियों ने फहराया था।

तीसरा झंडा 1917 में डॉक्टर एनी बीसेंट और लोकमान्‍य तिलक ने घरेलू शासन आंदोलन के दौरान फहराया।

चौथा ध्वज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश के एक युवक ने महात्मा गांधी को दिया और 1921 में बेजवाड़ा अब विजयवाड़ा में इसे फहराया गया।

उसके बाद 1931 में हिंदुस्तान को एक बार फिर नया राष्ट्रध्वज मिला।

अंत में 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने वर्तमान भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज को अपनाया।

Next : रजनीकांत से गोविंदा तक, ये स्टार नहीं बोल पाते है 'फ्लुएंट इंग्लिश', लेकिन है इंडस्ट्री का मशहूर नाम