जानिए किस इच्छा की पूर्ति के लिए लानी है गणेश जी की कैसी मूर्ति?

देश भर में 31 अगस्‍त बुधवार को गणेश चतुर्थी का उत्‍सव मनाया जाएगा।

यह उत्सव हिन्दू लोगों के लिए बहुत खास होता है।

इस दिन घर में गणेश प्रतिमा लाई जाती है।

ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं किस इच्छा को पूरा करने के लिए गणपति की कौन सी मूर्ति घर लानी चाहिए।

अपने घर में सुख समृद्धि और शांति चाहिए तो अपने घर में सफेद रंग के गणेश जी की मूर्ति या उनकी तस्वीर जरूर रखनी चाहिए।

काम बनते बनते ब‍िगड़ जाते है या समस्या आ रही है तो ऐसे में विघ्नहर्ता गणेशजी की स‍िंदूरी रंग की प्रत‍िमा घर लाएं।

जो कपल्स बच्चे के लिए तरस रहे हैं वो गणेशजी के बाल रूप की प्रत‍िमा घर लाएं।

जीवन में सफलता पानी है तो बप्‍पा की नृत्‍य मुद्रा वाली प्रत‍िमा घर लानी चाहिए।

घर के जिस भाग पर वास्तुदोष का असर हो उस स्थान पर घी और सिंदूर के मिश्रण से दीवार पर स्वास्तिक बनाने से लाभ होता है।

Next : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र