हड्डियों को कमजोर करती हैं ये चीजें, आज ही छोड़ दें खाना

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आपको कैल्शियम और विटामिन D भरपूर मात्रा में चाहिए।

आजकल अधिकतर लोग घर का खाना खाने की बजाय जंक और फास्ट फूड का सेवन करते हैं।

हालाँकि फ्राइड जंक फूड मीठा कैफीन आदि चीजों का ज्यादा सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और अब हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बहुत अधिक नमक का सेवन शरीर में कैल्शियम के स्तर को कम कर सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को बढ़ा सकता है।

बहुत अधिक मीठी चीजें खाने से भी बोन हेल्थ को नुकसान हो सकता है और कैफीन का सेवन खासतौर पर महिलाओं में बोन डेंसिटी को कम कर सकता है और कैफीन हड्डियों से कैल्शियम को बाहर निकालता है और उन्हें कमजोर करता है।

ज्यादा सोडा पीने से आपकी हड्डियों को नुकसान हो सकता है और इससे महिलाओं में हिप फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है।

शराब पीने से बोन डेंसिटी कम होने लगती है।

बहुत अधिक मात्रा में चिकन खाने से भी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है।

Next : ब्लैक फ्राइडे से लेकर बैंडिट क्वीन तक, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है ये 7 प्रतिबंधित भारतीय फिल्में