पति संग लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची मोनालिसा

इस समय पूरे भारत में गणेश उत्सव सेलिब्रेट हो रहा है।

आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक ये पर्व मना रहे हैं।

इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी शामिल है जो पति विक्रांत सिंह राजपूत संग गजानन के दर्शन करने पहुंची।

लालाबाग के राजा के दर्शन करने मोनालिसा क्रीम कलर की साड़ी में पहुंची और उनके पति आसमानी कलर के कुर्ते में नजर आए।

आप देख सकते हैं मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा लाल बाग चा राजा इस पल के लिए बरसों इंतजार किया है हमने और कितना अच्छा लग रहा है कितने खुश हैं हम बता नहीं सकते सब कुछ अच्छा होने वाला है।

आप देख सकते हैं इन दोनों के चेहरे पर विघ्नहर्ता के दर्शन की खुशी साफ झलक रही है।

जी हाँ और उन्होंने कैप्शन के जरिए अपनी भावनाओं को भी बयां किया है।

Next : ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए ये है भारत में 10 सबसे खतरनाक जगह