कोई बलात्कारी, तो कोई भ्रष्टाचारी.. ! 'कट्टर ईमानदार' AAP के इन 7 नेताओं पर गंभीर आरोप

दिल्ली के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक बड़े अफसर की गवाही पर CBI ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। सिसोदिया, दिल्ली के शिक्षा मंत्री होने के साथ ही आबकारी मंत्री भी हैं। उनपर आरोप है कि, उन्होंने शराब नीति बनाकर जो घोटाला किया, उससे सरकारी खजाने को 2873 करोड़ का नुकसान हुआ। साथ ही शराब ठेकेदारों को फायदा पहुँचाने के बदले में आम आदमी पार्टी AAP ने उनसे रिश्वत ली, जिसके मास्टरमाइंड सिसोदिया थे।

दिल्ली के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन तो बीते 10 महीनों से जेल में कैद हैं। कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े अवैध लेन देन के केस में जैन को जमानत भी नहीं मिल रही है। जिसके साथ साथ उन पर अवैध लेन देन के कुछ अन्य इल्जाम भी हैं। ED के सवालों पर जैन कह चुके हैं कि, उनकी याददाश्त जा चुकी है, उन्हें कुछ याद नहीं। हालाँकि, केजरीवाल ने जैन को कट्टर ईमानदार बताते हुए उन्हें पद्मभूषण देने की मांग की थी।

अरविंद केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती को अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही, AIIMS हॉस्पिटल की दीवार तोड़ने का प्रयास करने वाली भीड़ का नेतृत्व करने और हॉस्पिटल के सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करने के आरोप में भी वह जेल की सजा काट चुके हैं। कोर्ट ने उन्हें मार्च 2021 में 2 वर्ष की जेल की सजा सुनाई थी।

केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री रहे जितेंद्र तोमर को फर्जी डिग्री केस में जेल की हवा खाना पड़ा था। एक RTI में खुलासा हुआ था कि उनकी वकालत की डिग्री फर्जी है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हाई कोर्ट ने जितेंद्र सिंह तोमर के चुनाव को रद्द कर दिया था।

केजरीवाल सरकार में एक और मंत्री संदीप कुमार राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला से बलात्कार के इल्जाम में जेल जा चुके हैं। पीड़िता ने इल्जाम लगाया था कि वह AAP नेता संदीप कुमार के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए गई हुई थी। जहाँ उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना की एक CD भी सामने आई थी। इसको लेकर दिल्ली की सियासत में जमकर बवाल मचा था।

पंजाब की AAP सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला पर अधिकारियों से प्रत्येक ठेके पर कमीशन माँगने का इल्जाम लगा था। आरोप लगने के उपरांत उन्हें मंत्री पद गँवाना पड़ा और फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में कर जेल भेज दिया था।

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को भी दिल्ली पुलिस BC Bad Character का टैग दे चुकी है। उनके खिलाफ 18 आपराधिक केस दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अमानतुल्लाह एक आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ जमीन पर कब्जा करने व मारपीट करने के केस दर्ज हैं। इसके साथ ही खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में भी घोटाला करने के आरोप हैं, जिसकी जाँच जारी है। बता दें कि, अमानतुल्लाह ही दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

Next : ईद पर ट्राई करें ये स्टाइलिश ड्रेस