नाइक के चंदे पर मोदी सरकार का घेरा

नई दिल्ली :  इस्लामिक धर्म गुरू जाकिर नाइक द्वारा लिये जाने वाले विदेशी चंदे पर अब मोदी सरकार ने अपना घेरा डाल दिया है। नाइक अब आगे से बगैर गृह मंत्रालय अनुमति विदेशों से चंदा नहीं ले सकेगा। गौरतलब है कि नाइक द्वारा एनजीओ चलाया जाता है और वह स्वयं भी विवादों में घिरा हुआ है।

बताया गया है कि नाइक के एनजीओ पर लंबे समय से मोदी सरकार की नजर थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाकिर नाइक द्वारा पीस टीवी का भी संचालन करता है और वह अपने एनजीओ के नाम पर विदेशों से चंदा लेता है। बताया गया है कि मोदी सरकार के गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुये नाइक के एनजीओ को प्राॅयर परमिशन लिस्ट में डाल दिया है।

इसके तहत अब जब भी नाइक विदेशों से चंदा लेना चाहेगा, इसके लिये पहले उसे मंत्रालय से मंजूरी लेना पड़ेगी। बताया गया है कि सरकार ने भारतीय गुप्तचर एजेंसियों से नाइक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये कहा है।

मुंबई पुलिस ने नाइक के खिलाफ जांच...

Related News