जानिए, क्या कहता है 8 मार्च का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 8 मार्च से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

8 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1911 - अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था। 2001 - इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली। 2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया। 2009- भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।

8 मार्च को जन्मे व्यक्ति...

1864 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि। 1897 - दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार। 1921 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि 1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री। 1955 - जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। 1975 - फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता। 1989 - हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

8 मार्च को हुए निधन...

1535 - रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी। 1957 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता। 2015- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार

जानिए, क्या कहता है 5 मार्च का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 6 मार्च का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 7 मार्च का इतिहास

Related News