जानिए, क्या कहता हैं 8 दिसंबर का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 8 दिसंबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1863 - चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत। 1881 - यूरोपीय देश आॅस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत। 1923 - जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये। 1941 - अमेरिका अौर ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1956 - आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन। 1967 - पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया। 1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।

8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति...

1721 - बालाजी बाजीराव - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा। 1875 - तेज बहादुर सप्रू - महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़। 1877 - नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान। 1897 - बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता। 1900 - उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता। 1927 - प्रकाश सिंह बादल - पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। 1935 - धर्मेन्द्र - भारतीय अभिनेता 1946 - शर्मिला टैगोर - भारतीय अभिनेत्री

8 दिसंबर को हुए निधन...

1947- भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी 2015 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

यहां होनी हैं 1200 पदों पर भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन

भारतीय रजनीति से सम्बंधित कुछ खास प्रश्नोत्तर

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

Related News