जानिए, क्या कहता है 26 दिसंबर का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 26 दिसंबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1925 - तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना। 1977 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया। 1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। 2003 - रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही। 2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा। 2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये। 2008 - कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची। 2012 - चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।

26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति...

1899 - अमर शहीद ऊधम सिंह - स्वतंत्रता सेनानी। 1998 - राम स्‍वरूप, वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी थे। 1948 - प्रकाश आम्टे - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं। 1935 - माबेला अरोल - भारतीय समाज सेवी महिला थीं। 1935 - विद्यानंद जी महाराज - प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं। 1716 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक। 1666 - सिखों के दसवें गुरु गाेविन्द सिंह का जन्म। 1929 -तारक मेहता - गुजराती साहित्यकार थे।

26 दिसंबर को हुए निधन...

2015 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि। 1999 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति। 1986 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक। 1976 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक 1966 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री। 1961 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे। 1831 - हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो - कवि का कलकत्ता(अब कोलकाता)।

2018: यहां जानिए, कब-कब रहेगा स्कूलों में अवकाश

भूगोल के ये प्रश्नोत्तर आ सकते है प्रतियोगी परीक्षा में

जानिए, इतिहास में क्यों ख़ास है 25 दिसंबर

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

Related News