जानिए, क्या कहता है 12 दिसंबर का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 12 दिसंबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1787 - पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना। 1911 - भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई। 1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई। 1996 - भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर। 2001 - भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये। 2007 - पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई। मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया। अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति...

1872 - बालकृष्ण शिवराम मुंजे - स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष। 1981 - युवराज सिंह - भारत के क्रिकेट खिलाड़ी है। 1949 - रजनीकांत, तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता हैं। 1959 - कृष्णमचारी श्रीकांत - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मद्रास।

12 दिसंबर को हुए निधन...

1964 - मैथिलीशरण गुप्त, राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि। 2000 - जे.एच पटेल - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री का 71 वर्ष की आयु में बेंगलुरु। 2005 - रामानन्द सागर - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता। 2012- नित्यानंद स्वामी - उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री

जानिए, क्या कहता है 11 दिसंबर का इतिहास

ऑफिस की परेशानियों से बचाएंगे ये टिप्स...

प्रतियोगी परीक्षा में आ सकते है ये प्रश्नोत्तर

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

Related News