नए पोस्टर के साथ यो-यो हनी सिंह ने की अपने नए गाने को घोषणा

पंजाब के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह को कौन नहीं पसंद करता। वह सभी के फेवरेट हैं और हाल ही में उन्होंने एक ग्रूवी पोस्टर के साथ ’लोका’ नाम के एक आने वाले नए गाने की घोषणा कर दी है! जी हाँ, म्यूजिक सेंसेशन बने रहने वाले हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए एक पोस्टर जारी किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्टर में अपने स्वैग का जादू बिखेरते हुए, हनी सिंह एक पार्टी वाइब देते हुए सोने की चेन और एक फर कोट पहने हुए नज़र आ रहे हैं।

 

वहीं आपको याद हो इससे पहले, यो यो हनी सिंह ने एक पोस्ट के जरिये अपने सभी प्रशंसकों को एक परफ़ेक्ट वैलेंटाइन डे सरप्राइज दिया था जो सभी को चौका गया था। बीते दिनों ही रैपर हनी सिंह ने 2 लाख से अधिक की भीड़ के साथ कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, इस दौरान वह काफी शानदार नजर आए थे। और यह दिन हनी सिंह के प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा दिन था क्योंकि सभी का उत्साह अपने चरम पर था।

आपको बता दें कि इस इवेंट के दौरान, सुपर उत्साहित प्रशंसकों का जोश सातवें आसमान पर था जहां हनी सिंह ने अपने गानों के साथ स्टेज पर सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया था। आपको बता दें कि टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित, बॉबी सूरी और हनी सिंह द्वारा सह-निर्मित, संगीत वीडियो बेन पीटर्स द्वारा निर्देशित है।

कभी माँ नहीं बनना चाहती यह एक्ट्रेस, कहा- 'मैं 40 की उम्र में।।।'

शादी के बाद हनीमून के लिए अब तक जगह डिसाइड नहीं कर पाई काम्या पंजाबी

काम्या ने शादी के बाद मनाया किस डे, पति संग शेयर की लिपलॉक की तस्वीर

Related News