पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की माता का निधन

नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की माता श्रीमती हरदेई देवी जी ने शुक्रवार की शाम को रोहतक स्थित डी-पार्क के पास घर में आखिरी सांस ली। वह 95 साल की थीं। मां के निधन की खबर सुनते ही हुड्डा अपने सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ रोहतक पहुंच गए। सांसद शादी लाल बत्रा, विधायक व पूर्व स्पीकर रघुबीर सिंह कादियान, डीसी शेखर विद्यार्थी और दूसरे तमाम गणमान्य लोग शोक जताने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। 
भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर ने भी हुड्डा की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रोहतक और आसपास के गांवों के लोग भी अपने नेता को दुख की घड़ी में सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। श्रीमती हरदेई देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 10 बजे गोहाना रोड पर खोखरकोट के पास फार्म हाउस पर किया गया।

Related News