दुनिया हुई भारतमय, रसिया में नज़र आ रहा इंडिया

माॅस्को : इन दिनों विश्व भारतीय संस्कृति, भारतीयता की सुगंध से महक रहा है। हर कहीं लोग भारतमय हो रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि अब आने वाला समय बस भारत का है, धीरे - धीरे मान्यताऐं बदल रही हैं, अपनों से दूर - दूर हो चुके लोग एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा माॅस्को में दिखाई दिया। यहां भारत के महामहिम राष्ट्रपति ने सात माह तक चलने वाले भारतीय संस्कृति महोत्सव - नमस्ते रसिया का शुभारंभ किया।

मिली जानकारी के अनुसार माॅस्को में भव्य समारोह के बीच इसका शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया। उन्होंने शुभारंभ करते हुए कहा कि यह एक तरह का सांस्कृतिक संबंध है, जो लोगों और देशों के बीच दोस्ती और समझ के लिए मजबूत पुल का निर्माण करता है।

आयोजन में रूस के विभिन्न शहरों से पहुंचे बच्चों और कलाकारों ने भारतीय कलाओं का प्रदर्शन किया साथ ही संगीत और नृत्य की शानदार महफिल भी सजाई गई। महोत्सव में मई से नवंबर के बीच रूस के माॅस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, कालिनिनग्राद, किसलोवोदस्क, रोस्तोव आॅन डाॅन, उफा और अन्य शहरों में भी इस उत्सव के तहत भारतीय कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Related News