वर्ल्ड हेल्थ डे स्पेशल

कहा जाता है के अगर स्वास्थ्य अच्छा रहे तो इंसान के लिए कोई भी चीज़ नामुमकिन नही है, और अगर स्वास्थ्य ही अच्छा नही रहेगा तो कोई भी काम ठीक तरह से नही होगा। अंग्रेजी में कहा गया है के "Health is Wealth" अर्थात स्वास्थ्य ही जीवन की पूँजी है। अच्छी सेहत की बात सभी करते हैं और इसके प्रति काफी हद तक जागरूकता आई भी है। फिर भी कई मामले ऐसे आते हैं जो सोचने पर विवश कर देते हैं। यह कि क्या यही चिकित्सा जगत की उपलब्धि है? 
रोग का या तो समय पर पता नहीं चल पाना या उसका सही तरह से उपचार नहीं होना कई लोगों को आज भी असमय काल का ग्रास बना रहा है। अगर ऐसा हो के रोग के होने से पहले ही उसे रोक जा सके तो कई खतरनाक बीमारियों का खतरा ताल सकता है। 1948 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस यानि वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाने की जो बात कही गई वह इसलिए आवश्यक थी ताकि आने वाले समय को रोग मुक्त बनाया जा सके।
आइए जानते हैं कुछ रोगों के निदान और उसके प्रति जागरूकता। अच्छा खाना साफ़ पानी और रोजाना वर्जिश करने से आप स्वस्थ रहते हैं. आजकल अपेंडिक्स, लीवर में पस होना, गैस व एसीडिटी की समस्या बढ़ रही है। अनियमित व अनियंत्रित खानपान, दूषित पानी, प्रदूषण व तनाव के कारण गैस व एसीडिटी की समस्या बढ़ती है तो लीवर संबंधित रोग अल्कोहल के सेवन से होते हैं। इनसे बचा जा सकता है। इसलिए अपने जीवन को बेहतर और स्वस्थ बनाने के लिए आपको खुद का ध्यान रखना जरुरी है।

Related News