महिला का अपहरण कर दरिंदो ने किया ऐसा काम की....

दिल्ली : मेरू कैब में एक महिला को अगवाह कर उसे दुकान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना में पांच लोग शामिल थे जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अपहरण करने वाले तीनों आरोपियों में से एक व्यक्ति महिला के पहचान का था। महिला ने पुलिस को बताया की पंचर की दुकान में उसके साथ सामूहिक ज्यादती की गई है। 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार पश्चिम विहार के समीप सागरपुर में महिला को अगवाह किया गया और उसके बाद करीब 15 किलोमीटर दूर पीरागढ़ी की एक दुकान में ले गए जहा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कैब चालक महिला को पहचानता था। तीनों आरोपियों ने महिला का अपहरण किया और पीरागढ़ी की एक दुकान में ले गए जहा पहले से ही दो आरोपी इंतजार कर रहे थे। पांचों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

गौरतलब है की राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में आए दिन महिलाओ के साथ कई सनसनीखेज वारदातो को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार के ऊपर कई सवालिया निशान खड़े हो जाते है की आखिर इतने जघन्य अपराधो के बाद भी प्रशासन क्यों नही जग रहा है? क्या दिल्ली सरकार को अभी भी निर्भया कांड जैसे अपराधो का इंतजार है?

Related News