ISIS से लौहा लेगी महिलाओं की स्पेशल ब्रिगेड

इराक : एक ओर जहां कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक लगातार अपने पैर पसार रहा है। इस दौरान इस आतंकी संगठन का खात्मा सन गल्र्स कर सकती हैं। याजिदी सिंगर जेट शिंगली द्वारा इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक के आतंकियों की विभिन्न कार्रवाईयों से बदला लेने के लिए महिला सैन्यकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है। दरअसल ये लड़कियां ISIS के आतंकियों से लड़ाई करेंगी। इस दौरान उन्होंने महिला लड़ाकूओं की ब्रिगेड बना ली है। इन महिला सैन्यकर्मियों को कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनकी उम्र 17 वर्ष से 30 वर्ष तक है।

ISIS द्वारा इराक में बीते वर्ष याजिदी महिलाओं को सेक्स स्लेव के रूप में उपयोग किए जाने की बात सामने आती रही है लेकिन अब इन लड़कियों ने ISIS को अपने अंदाज़ में सबक सिखाने का निर्णय लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस संगठन को तैयार करने वाली जेट की 30 वर्षीय याजिदी फोक गायिका नाॅर्दन इराक का प्रतिनिधित्व करती हैं।

जिन्हें इस तरह के ब्रिगेड के लिए स्पेशल परमिशन दी गई। यही नहीं यह ब्रिगेड कड़े प्रशिक्षण से गुजरी है। जिसमें रेगिस्तान में लड़ने और हर तरह के मौसम का सामना करने के साथ ही आधुनिकतम हथियार चलाने की क्षमता है। साथ ही इन महिला सैन्यकर्मियों को ऊंचाई पर चढ़ने और पैराट्रुपिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

Related News