32 साल की प्रोफेसर के पीछे भागा 20 साल का युवक

नईदिल्ली। कनाॅट प्लेस क्षेत्र में एक महिला प्रोफेसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस महिला का कहना था कि, एक युवक उसकी छत पर पहुंचा और उसे अपशब्द कहे। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो, युवक महिला का मोबाईल छीनकर भाग निकला।

इस मामले में युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। घटना को लेकर, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। दरअसल यह महिला लैंग्वेज स्कूल में पढ़ाती हैं, गुरूवार को यह अध्यापन कार्य के दौरान लंच ब्रेक होने पर छत पर चली गई थी।

इसी दौरान एक 20 वर्षीय युवक भी छत पर पहुंचा। वह महिला को घूरने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब पीड़िता वहां से नीचे जाने लगी तो, युवक ने उसे रोका ऐसे में महिला चिल्लाने लगी। इसके बाद, युवक महिला का मोबाईल फोन छिनकर भाग निकला। महिला की आयु 32 वर्ष बताई जा रही है।

मार्क जकरबर्ग की बहन के साथ हुई छेड़खानी

गुरुकुल की शिक्षा सभी शिक्षाओं में श्रेष्ठ: कीर्ति महाराज

सुपरटेक के संचालकों का गैर-जमानती वारंट जारी

 

Related News