बलात्कार के बाद महिला का शव पेड़ से लटकाया

वैशाली : बिहार के वैशाली में राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर जाम लग गया। दरअसल यहां पर प्रदर्शनकारियों द्वारा यातायात व्यवस्था प्रभावित की गई। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एक महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया।

वारदात की सूचना मिलने के बाद ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा मचाना प्रारंभ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जब पीडि़ता शौच के लिए गई तो फिर नहीं लौटी। जब परिजन ने महिला को तलाशा तो महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो वे घटना स्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल पर महिला का शव देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी। 

Related News