महिला कांग्रेस ने सरकार को सड़क पर घेरा

नई दिल्ली : संसद में भारी हंगामे के बाद आज कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर भी मोर्चा खोल लिया। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को वीज़ा दिए जाने के मसले को लेकर जहां कांग्रेस ने राज्य सभा और लोकसभा में जमकर हंगामा मचाया वहीं दोनों ही सदनों के स्थगित हो जाने पर महिला कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर संसद की ओर मार्च किया। इसके बाद महिला कार्यकर्ता नारेबाजी करती रहीं। महिला कार्यकर्ताओं का विरोध फूट पड़ा और उनमें से कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स पर चढ़कर विरोध दर्ज करवाया। मामले में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग की।

कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस का बंदोबस्त किया गया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार ललित मोदी को लंदन का टूरिस्ट वीज़ा दिलवाने में विदेश मंत्री द्वारा मदद किए जाने और व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में केंद्र सरकार का जमकर विरोध करने की रणनीति बनाई गई थी वहीं भाजपा ने भी यह तय किया कि किसी के भी इस्तीफे नहीं मांगे जाऐंगे और सत्तापक्ष विरोध का सामना करेगा। जिसके बाद कांग्रेस ने संसद और सड़क पर सरकार विरोधी आंदोलन किया।

Related News